राजकुमार भगत
पाकुड़। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 और मतदाता जागरूकता अभियान के तहत गुरुवार को बीएड कॉलेज, पाकुड़ में Electoral Literacy Club (ELC) की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें उप निर्वाचन पदाधिकारी मोहम्मद मोजाहिद अंसारी समेत अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को मतदाता सूची और चुनावी सेवाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में युवाओं को ECINET App डाउनलोड कराकर उसके उपयोग और सुविधाओं की जानकारी दी गई। साथ ही मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6, नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 तथा नाम, पता समेत अन्य विवरण में संशोधन या स्थानांतरण के लिए फॉर्म-8 की प्रक्रिया समझाई गई। अधिकारियों ने युवाओं से अपने परिवार और आसपास के पात्र लोगों को भी मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए जागरूक करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जागरूक और सक्रिय मतदाता ही मजबूत लोकतंत्र की नींव हैं। कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य, शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।







