पुलिस अधीक्षक, पाकुड़ ने मंगलवार को माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश से शिष्टाचार भेंट की। इसके बाद उन्होंने न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों की सतर्कता परखी और सभी को पूरी मुस्तैदी के साथ कर्तव्यों के निर्वहन का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि न्यायालय सुरक्षा से जुड़े सभी मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) का सख्ती से पालन किया जाए। एसपी ने दो टूक कहा कि सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। न्यायालय परिसर की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए उन्होंने हर स्तर पर सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए।







