Search

April 22, 2026 11:36 pm

2.16 लाख रुपये जब्त, बंगाल के तीन युवक हिरासत में।

पाकुड़: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सीमावर्ती इलाकों में सख्त निगरानी के बीच इस्लामपुर चेकपोस्ट पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 लाख 16 हजार रुपये नकद जब्त किए हैं। यह राशि बाइक से जा रहे तीन युवकों के पास से बरामद हुई।
जांच के दौरान पुलिस ने तीनों को रोककर तलाशी ली, जिसमें उनके पास से भारी मात्रा में नकदी मिली। पूछताछ में तीनों युवक पश्चिम बंगाल के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने रकम को जब्त कर लिया है और इसके स्रोत व उपयोग के उद्देश्य की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चुनाव के मद्देनजर अंतरराज्यीय सीमाओं पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है, ताकि अवैध धन के उपयोग को रोका जा सके।

img 20260422 wa00101659748281912507612
img 20260422 wa00091431960306025518013

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!