Search

April 24, 2026 1:31 am

हंडिया-दारू छोड़ बांस शिल्प से जुड़ीं महिलाएं बांस प्रशिक्षण से बदली राह

15 महिलाओं को मिला रोजगार का हुनर

पाकुड़: महेशपुर प्रखंड के पोखरिया गांव में 15 दिवसीय बांस प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन गुरुवार को हो गया। प्रशिक्षण JSLPS के आर्थिक सहयोग और THE NUDGE संस्था के तकनीकी सहयोग से आयोजित किया गया। इसमें फूलो झानो योजना से जुड़ी 15 महिलाओं ने भाग लिया।प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं को कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें सम्मानजनक आजीविका से जोड़ना था। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को बांस से पांच प्रकार के उपयोगी और सजावटी उत्पाद बनाना सिखाया गया।बताया गया कि प्रशिक्षण में शामिल अधिकांश महिलाएं पहले हंडिया और दारू बनाने के कार्य से जुड़ी थीं। अब उन्होंने इस कार्य को छोड़कर बांस शिल्प को अपनाने का निर्णय लिया है।समापन के मौके पर महिलाओं ने कहा कि प्रशिक्षण उनके लिए काफी उपयोगी रहा। अब वे बांस उत्पाद बनाकर अपनी आय बढ़ाने का प्रयास करेंगी। साथ ही आगे भी इस कार्य से जुड़े रहने की बात कही।आयोजकों ने बताया कि इस तरह के प्रशिक्षण से ग्रामीण महिलाओं को रोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं और वे आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!