Search

April 24, 2026 10:57 pm

ऋतु कुमारी बनीं जिला टॉपर, 479 अंक लाकर रचा इतिहास।

पाकुड़। लिट्टीपाड़ा प्रखंड के छोटे से गांव तालपहाड़ी की छात्रा ऋतु कुमारी ने मैट्रिक परीक्षा 2026 में शानदार सफलता हासिल करते हुए पूरे जिले में टॉप किया है। +2 उच्च विद्यालय, तालपहाड़ी की छात्रा ऋतु ने 500 में से 479 अंक प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की। ऋतु कुमारी, पिता पवन कुमार साहा और माता नीलम देवी की पुत्री हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा से लेकर मैट्रिक तक की पढ़ाई गांव के ही विद्यालय से पूरी की और सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया। अपनी सफलता का श्रेय ऋतु ने अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उन्होंने कहा कि आगे भी पढ़ाई जारी रखते हुए वह यूपीएससी की तैयारी करना चाहती हैं। ऋतु की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे गांव और विद्यालय में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बन गई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!