पाकुड़: झालसा रांची के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पाकुड़ द्वारा व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को मासिक लोक अदालत के साथ एनआई एक्ट (चेक बाउंस) से संबंधित विशेष लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन प्रभारी सचिव विशाल मांझी की देखरेख में संपन्न हुआ। लोक अदालत के लिए कुल आठ बेंचों का गठन किया गया, जिसमें 108 मामलों का निष्पादन करते हुए कुल 11 लाख 50 हजार 700 रुपये का समझौता कराया गया। वहीं, एनआई एक्ट (चेक बाउंस) से जुड़े 8 मामलों का निपटारा कर 8 लाख 95 हजार रुपये का समझौता कराया गया। इस मौके पर न्यायिक पदाधिकारी, बीमा कंपनियों के अधिवक्ता, विभिन्न बैंकों के अधिकारी, वादी-प्रतिवादी के अधिवक्ता एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। लोक अदालत के माध्यम से त्वरित और सौहार्दपूर्ण तरीके से मामलों के निपटारे पर संतोष व्यक्त किया गया।





