जमुआ, 3 मई। झारखंड मुक्ति मोर्चा जमुआ विधानसभा क्षेत्र की महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक शनिवार को कारोडीह स्थित पूर्व विधायक केदार हाजरा के आवासीय परिसर में हुई। प्रखंड अध्यक्ष रंजीत राम की अध्यक्षता और देवरी प्रखंड अध्यक्ष मुजाहिद अंसारी के संचालन में बैठक आयोजित हुई ।बैठक झामुमो केंद्रीय सदस्य प्रणव वर्मा मौजूद थे।
उक्त बैठक में जमुआ, देवरी प्रखंड के पार्टी पदाधिकारी के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक हुई,जिसमें संगठनात्मक विचार पर चर्चा की गई। बैठक में क्षेत्रीय विकास,संगठन की मजबूती एवं आगामी योजनाओं पर विस्तृत विचार विमर्श किया गया।
“पंचायत से पार्लियामेंट तक कब्जा होगा” – केदार हाजरा
पूर्व विधायक केदार हाजरा ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा, “आने वाला चुनाव बूथ जीतो-चुनाव जीतो का है। पंचायत, बूथ स्तर की मजबूती बहुत जरूरी है। हर कार्यकर्ता अपने बूथ का सेनापति बने। घर-घर जाकर हेमंत सरकार की योजनाएं बताए। श्री हाजरा ने कहा कि हेमंत सरकार की गारंटी जमीन पर दिख रही है, हमारे कार्यकर्ता बूथ स्तर पर हर लाभार्थी तक पहुंचे ,अबुआ आवास के तहत पक्का मकान, सर्जन पेंशन ,महिलाओं को मैया सम्मान योजना का लाभ दिलाना हमारा प्राथमिकता है।
राज्य सरकार हर स्तर पर विकास का कार्य कर रही है।
अडानी-अंबानी की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए बूथ-बूथ पर झामुमो का परचम लहराए। पंचायत से पार्लियामेंट तक कब्जा होगा तो दिल्ली तक आवाज जाएगी। नाइंसाफी करने वालों को खदेड़ देंगे।”
“जनगणना से तय होगा गरीब का हक” – प्रणव वर्मा
केंद्रीय सदस्य प्रणव वर्मा ने कहा, “आगामी राष्ट्रीय जनगणना सिर्फ गिनती नहीं, गरीब के हक की गारंटी है। इससे तय होगा कि किसको कितनी योजना मिलेगी। भाजपा जनगणना से डरती है क्योंकि सच्चाई सामने आएगी। झामुमो का एक-एक कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करे। यही विकासात्मक योजनाओं की आधारभूत प्रक्रिया है। जनगणना में ही छिपा है सामाजिक न्याय का मंत्र।”
बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, बूथ स्तर पर सक्रिय कमेटियों के गठन, सदस्यता अभियान और जनसमस्याओं के समाधान पर विस्तृत चर्चा हुई। प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की रणनीति तय की गई।
इस अवसर पर जिला किसान मोर्चा सचिव ओम प्रकाश महतो, रोजन अंसारी, ताहिर हुसैन,रघु मरांडी, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमित्रा रजक, रीना दास, देवंती देवी, मुस्लिम अंसारी, केदार यादव, महेंद्र यादव, रंजीत सिंह, अजय द्विवेदी, प्रदीप यादव, मनोज कुमार पांडे, कासिम अंसारी, हेमंत पंडित, कैलाश यादव,, संजय चंद्रवंशी समेत कई नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।












