पाकुड़िया। राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय पाकुड़िया में गुरुवार को उन्नति का पहिया योजना के तहत साइकिल वितरण किया गया। प्रखंड प्रमुख कालिदास मरांडी, बीपीओ वीरनाल सोरेन व शिक्षकों ने प्रखंड के 14 सरकारी विद्यालयों के कक्षा आठ के 292 छात्र-छात्राओं को साइकिल दी। इनमें 215 छात्र और 77 छात्राएं शामिल हैं। इस दौरान प्रखंड प्रमुख ने कहा कि दूर-दराज के गांवों से विद्यालय आने वाले बच्चों के लिए साइकिल बड़ी सुविधा साबित होगी। इससे विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति बढ़ेगी और पढ़ाई में निरंतरता आएगी। साइकिल पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। उन्होंने सरकार और शिक्षा विभाग के प्रति आभार जताया। मौके पर संबंधित विद्यालयों के शिक्षक व कर्मी मौजूद थे।





