राहुल दास
हिरणपुर (पाकुड़): जलापूर्ति को लेकर मोहनपुर में सड़क किनारे खोदे गए गढ्ढो को नही भरे जाने से आये दिन दुर्घटनाये घट रही है। इसको लेकर मंगलवार को स्थानीय लोगो ने काफी नाराजगी व्यक्त किया। गांव में हर घर नल योजना के तहत सड़क किनारे गढ्ढा कर पाइप बिछाने का कार्य की जा रही है। इसमें मोहनपुर बाजार के समीप ग्रामीण सम्पर्क पथ में भी बीते एक माह पूर्व संवेदक एलएनटी कम्पनी के द्वारा खोदाई कर पाइप बिछाया गया है। पर अभी तक इस गढ्ढे को न भरा गया है न ढलाई कार्य ही कि गई है। घरो के दरवाजे निकट सड़क किनारे खोदे जाने से एक महिला व बच्चे इसमे गिरकर घायल भी हो गया है। ग्रामीण उप मुखिया आलोक राज ,महमूद आलम , मुर्तजा आलम , बीरू महतो , सुदामा साहा आदि ने बताया कि संवेदक द्वारा गढ्ढा खोदकर पाइप तो बिछा दिया गया , पर एक महीना बीत जाने के बावजूद इसको भरा नही गया। जिससे दो लोग गम्भीर रूप से घायल भी हो गया। वही सड़क किनारे खाई बन जाने से इस पीसीसी पथ में छोटे यात्री वाहनों का आवागमन बन्द हो गया है। संवेदक को जानकारी देने के बावजूद कार्य को पूर्ण नही किया गया है। इस सम्बंध में जिला पेयजल व स्वच्छता विभाग के कनीय अभियंता अभिषेक कुमार से जानकारी मांगने पर बताया कि जल्द ही गढ्ढो में मिट्टी भराई कर दिया जाएगा। इसको लेकर संवेदक को सूचित कर दिया गया है।






