Search

May 22, 2026 9:43 pm

“छात्र विरोधी नीति नहीं चलेगी”—अभाविप की चेतावनी, समाप्त नहीं हुआ सिस्टम तो मुख्यमंत्री आवास घेराव की धमकी

क्लस्टर सिस्टम के खिलाफ अभाविप का रांची में जोरदार विरोध, विभागीय बैठक में घेराव के बाद गरमाया माहौल।

राजकुमार भगत

पाकुड़: झारखंड की राजधानी रांची में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण बैठक के दौरान क्लस्टर सिस्टम को लेकर जमकर बवाल हुआ। चाणक्य बीएनआर होटल में आयोजित बैठक के बीच अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने विभाग के प्रधान सचिव का घेराव करते हुए इस प्रणाली के खिलाफ तीखा विरोध दर्ज कराया। अभाविप ने आरोप लगाया कि क्लस्टर सिस्टम छात्रों के हितों के खिलाफ है और इसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। संगठन का कहना है कि उनके दबाव और तर्कों के बाद विभागीय स्तर पर यह आश्वासन मिला है कि वर्तमान अधिसूचना को लागू नहीं किया जाएगा।
प्रदेश सह मंत्री बम भोला उपाध्याय ने कहा कि यह छात्रों की एकजुटता और संघर्ष की जीत है। उन्होंने सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि यदि क्लस्टर सिस्टम पूरी तरह समाप्त नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा तथा जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री आवास तक घेराव किया जाएगा। उन्होंने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए और कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को धमकाने का प्रयास किया गया, लेकिन अभाविप ऐसे दबाव से डरने वाली नहीं है। वहीं प्रदेश मंत्री प्रकाश टूटी ने क्लस्टर सिस्टम को झारखंड की सांस्कृतिक और जनजातीय अस्मिता पर हमला बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह नीति स्थानीय शिक्षा व्यवस्था और जनजातीय भाषाओं को कमजोर करने की साजिश है। अभाविप ने साफ कर दिया है कि जब तक इस नीति को पूरी तरह वापस नहीं लिया जाता, तब तक राज्यभर में आंदोलन जारी रहेगा और जरूरत पड़ने पर बड़े स्तर पर प्रदर्शन किए जाएंगे।

img 20260522 wa00777900059894969532351
img 20260522 wa00764971353930862096307

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!