Search

May 22, 2026 9:43 pm

सात सड़कों की सौगात से बदलेगी गांवों की तस्वीर

सांसद विजय हांसदा और विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने PM-JANMAN योजना के तहत सड़क निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास

महेशपुर। महेशपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में विकास को नई रफ्तार देने की दिशा में शुक्रवार को सात सड़क निर्माण योजनाओं का शिलान्यास किया गया। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (PM-JANMAN) के तहत बनने वाली इन सड़कों का शिलान्यास राजमहल सांसद विजय कुमार हांसदा एवं महेशपुर विधायक स्टीफन मरांडी ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर और फीता काटकर किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और झामुमो कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। दोनों जनप्रतिनिधियों का ग्रामीणों ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान सांसद विजय हांसदा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कें केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि विकास की मजबूत आधारशिला होती हैं। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से गांवों का संपर्क मुख्य सड़कों और बाजारों से बेहतर होगा तथा लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर संपर्क और बुनियादी सुविधाओं से जोड़ना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण से किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में आसानी होगी, विद्यार्थियों को स्कूल और कॉलेज आने-जाने में सुविधा मिलेगी तथा स्थानीय व्यापार और रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान सांसद और विधायक ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, बिजली सहित अन्य स्थानीय मुद्दों को उठाया, जिस पर जनप्रतिनिधियों ने आवश्यक पहल का भरोसा दिया। लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग पूरी होने पर ग्रामीणों में उत्साह देखा गया। मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम, जिला सचिव माईकिल मुर्मू, प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद, केंद्रीय समिति सदस्य पिंकु शेख, जिला संगठन सचिव अनारुद्दीन मियां, सांसद प्रतिनिधि कुणाल अल्फ्रेड हेंब्रम, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

img 20260522 wa00982600851943705522709
img 20260522 wa00951518629800624176323

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!