Search

July 18, 2026 12:23 pm

हत्या कांड में फरार दूसरा आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी के बाद भेजा गया जेल

अमर भगत

अमड़ापाड़ा/पाकुड़: थाना कांड संख्या 36/26, दिनांक 17 मई 2026 को दर्ज हत्या मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले के नामजद आरोपी दुखिया पहाड़िया उर्फ छोटा दुखिया पहाड़िया (24 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी स्वर्गीय कमला पहाड़िया का पुत्र एवं अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के निपानिया गांव का निवासी है। पुलिस के अनुसार हत्या मामले में पहले ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका था। वहीं रविवार को दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजते हुए माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!