Search

May 28, 2026 10:47 pm

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण वर्ग का उत्साहपूर्ण शुभारंभ, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने किया उद्घाटन।

राजकुमार भगत

पाकुड़। भाजपा जिला पाकुड़ द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ शनिवार को उत्साहपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सरिता मुर्मू ने की। उद्घाटन अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रो. यदुनाथ पांडेय ने ध्वजारोहण एवं दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण वर्ग का विधिवत शुभारंभ किया। इसके पश्चात प्रदर्शनी का उद्घाटन कर उपस्थित कार्यकर्ताओं को उसका अवलोकन कराया गया।
कार्यक्रम के प्रथम सत्र की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद वंदे मातरम राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया गया। अतिथियों का स्वागत किया गया तथा महापुरुषों पर आधारित पुस्तकों का वितरण भी किया गया। इस दौरान प्रशिक्षण वर्ग के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
मंच पर जिला प्रभारी निवास मंडल, के.के. गुप्ता, अनुग्राहित प्रसाद साह, मीरा प्रवीण सिंह, बाबूधन मुर्मू एवं दुर्गा मरांडी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
उद्घाटन सत्र में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रो. यदुनाथ पांडेय ने “देश के समक्ष चुनौतियां एवं उनके समाधान” विषय पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारत की बढ़ती शक्ति के कारण कुछ आंतरिक एवं बाहरी ताकतें देश को अस्थिर करने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने सुरक्षा, जनसंख्या, घुसपैठ, आर्थिक साम्राज्यवाद, सांस्कृतिक आक्रमण, भ्रामक विमर्श, पर्यावरण एवं सामाजिक कुरीतियों जैसी चुनौतियों का उल्लेख करते हुए उनके समाधान पर विचार रखे। द्वितीय सत्र में के.के. गुप्ता ने वैचारिक अधिष्ठान पर प्रकाश डाला। तृतीय सत्र में बबन गुप्ता ने बूथ प्रबंधन, स्थाई कार्यक्रम एवं ‘मन की बात’ पर चर्चा की। वहीं पूर्व विधायक अमित मंडल ने सोशल मीडिया, नमो ऐप एवं सरल ऐप के उपयोग पर विस्तार से जानकारी दी।
पंचम सत्र में प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने “विचार परिवार” विषय पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए संगठनात्मक समझ को मजबूत करने पर जोर दिया। इसके बाद प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा ने कार्यकर्ताओं के विकास, दायित्व बोध और संगठन में उनकी भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता ही संगठन की वास्तविक शक्ति हैं। अंतिम सत्र में विधायक डॉ. नीरा यादव ने केंद्र सरकार की गरीब कल्याण योजनाओं पर संबोधन देते हुए कहा कि ये योजनाएं केवल लाभ नहीं, बल्कि गरीबों के सशक्तिकरण और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।
कार्यक्रम में प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी, पूर्व जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मंच संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय ने किया।

img 20260528 wa0075670923500041248397
img 20260528 wa00742899815378973071328

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!