Search

June 18, 2026 11:06 pm

रफ्तार घटाओ, सुरक्षा बढ़ाओ, स्कूली बच्चों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक।

 

पाकुड़। जिला परिवहन पदाधिकारी मोहम्मद मोजाहिद अंसारी के निर्देश पर सड़क सुरक्षा को लेकर जिले के विद्यालयों में चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत गुरुवार को आदर्श बिल्टू मध्य विद्यालय, पाकुड़ में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कक्षा सातवीं और आठवीं के छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी दी गई। बच्चों को तेज रफ्तार में वाहन नहीं चलाने, नशे की हालत में वाहन परिचालन से बचने, हेलमेट पहनने, ड्राइविंग लाइसेंस की अनिवार्यता, हिट एंड रन मुआवजा योजना, गुड सेमेरिटन योजना और रोड साइन के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया।
कार्यक्रम में करीब 70-80 विद्यार्थियों के साथ विद्यालय के शिक्षक भी शामिल हुए। विद्यार्थियों को पंपलेट वितरित कर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही सवाल-जवाब प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों की जानकारी परखी गई और सही जवाब देने वाले छात्रों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला सड़क सुरक्षा कोषांग के रोड इंजीनियर एनालिस्ट मोहम्मद अजहद अंसारी, आईटी असिस्टेंट अमित कुमार राम सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को संदेश दिया गया कि रफ्तार नहीं, जीवन की जिम्मेदारी जरूरी है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!