Search

July 1, 2026 1:02 am

कानूनी अधिकारों के प्रति लोगों को किया जागरूक, डायन प्रथा और बाल विवाह रोकने का दिया संदेश।

अमर भगत

अमड़ापाड़ा/पाकुड़:-प्रखंड सभागार में 90 दिवसीय गहन विधिक जागरूकता एवं जनसंपर्क अभियान के तहत विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। झालसा रांची के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को उनके कानूनी अधिकार, निशुल्क कानूनी सहायता और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूक किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डालसा सचिव रूपा बंदना किरो, लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल के डिप्टी चीफ संजीव कुमार मंडल, बीडीओ प्रमोद कुमार गुप्ता और प्रमुख जूही प्रिया मरांडी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। डालसा सचिव रूपा बंदना किरो ने कहा कि 90 दिवसीय अभियान का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति सशक्त बनाना और जरूरतमंद लोगों तक न्याय की पहुंच आसान करना है। उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से पात्र लोगों को निशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाती है। इसके लिए नालसा के टोल फ्री नंबर 15100 पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने डायन प्रथा को सामाजिक कुरीति बताते हुए कहा कि कई बार जमीन विवाद या पुरानी दुश्मनी के कारण महिलाओं को डायन बताकर प्रताड़ित किया जाता है, जो कानूनन अपराध है। उन्होंने लोगों से अंधविश्वास से दूर रहने और समाज में जागरूकता फैलाने की अपील की। कार्यक्रम में स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष अशोक कुमार शुक्ला ने नालसा, झालसा और डालसा की भूमिका, राष्ट्रीय लोक अदालत एवं मासिक लोक अदालत के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सुलह योग्य मामलों का निपटारा समझौते के आधार पर किया जा सकता है और योग्य लोगों को निशुल्क कानूनी सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। बीडीओ प्रमोद कुमार गुप्ता ने कहा कि समाज में छोटे-छोटे प्रयासों से बड़े अपराधों को रोका जा सकता है। उन्होंने डायन प्रथा, बाल विवाह और अन्य सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लोगों को आगे आने का आह्वान किया। लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल के डिप्टी चीफ संजीव कुमार मंडल ने महिलाओं के अधिकार, घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा, बाल श्रम और बाल विवाह से जुड़े कानूनों की जानकारी दी। उन्होंने लोगों से अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी जागरूक करने की अपील की। वहीं मो. अनीस अंसारी, डीपीसी पीसीआई यूनिसेफ ने बाल विवाह रोकथाम, बच्चों की शिक्षा, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, गुड टच-बैड टच और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े विषयों पर जानकारी दी। इस दौरान जागरूकता फिल्म दिखाकर लोगों को बाल विवाह मुक्त समाज बनाने का संदेश दिया गया। मौके पर प्रखंड कर्मी, आंगनबाड़ी सेविका, सहिया, एनजीओ प्रतिनिधि, पैरा लीगल वॉलंटियर्स हरेंद्र कुमार मालतो, सौरभ कुमार यादव, मनोज सोरेन, तेरेसा किस्कू, नीरज कुमार राउत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

img 20260629 wa00942292506351170244774
img 20260629 wa00933012218708397524028

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!