Search

June 30, 2026 11:03 pm

हूल दिवस पर शहीदों को झामुमो नेताओं ने दी श्रद्धांजलि,भोगनाडीह पहुंचकर किया नमन

साहिबगंज:झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड समिति बरहेट द्वारा सादगीपूर्ण ढंग से हूल दिवस समा रोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत क्रांति स्थल पंचकठिया में झामुमो के केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा,राज महल सांसद विजय हांसदा,राजमहल विधायक एमटी राजा एवं बोरियो विधायक धनंजय सोरेन सहित अन्य नेताओं द्वारा माल्यार्पण कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इसके बाद नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सिद्धू- कान्हू चौक व तीनमुहानी बरहेट तथा अमर शहीदों के गांव भोगनाडीह पहुंचकर वीर सिदो-कान्हू,चांद-भैरव एवं फूलो-झानो की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर झामुमो के जिला,प्रखंड एवं पंचायत स्तर के अनेक पदाधिकारी,जन प्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

img 20260630 wa00518264735556062595883

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!