पाकुड़। हिरणपुर थाना क्षेत्र के देवपुर गांव से एक युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। गांव निवासी 24 वर्षीय पंकज कुमार मंडल बीते 29 जून की सुबह घर से निकला था, जिसके बाद से वह वापस नहीं लौटा है। परिजनों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की, लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल सका। परिजनों के मुताबिक पंकज से संपर्क करने के लिए कई बार उसके मोबाइल नंबर पर कॉल किया गया, लेकिन फोन लगातार बंद मिल रहा है। बेटे के अचानक गायब होने से परिवार के लोग परेशान हैं और अनहोनी की आशंका से चिंतित हैं।
मामले को लेकर परिजनों ने हिरणपुर थाना में गुमशुदगी का आवेदन देकर युवक की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दी है और लापता युवक की तलाश में जुट गई है। वहीं, परिवार की नजरें अब पुलिस की कार्रवाई और पंकज की सुरक्षित वापसी पर टिकी हुई हैं।
Related Posts

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर प्रशिक्षण शिविर, बीएलओ सहित कर्मियों को दी गई प्रपत्र भरने की तकनीकी जानकारी

सरकारी खजाने पर बिचौलियों का जादू: बिना वेंडर के ही पाकुड़ में डकार गए करोड़ों! डीपीएम साहब की ‘कृपा’ पर उठे सवाल!




