हिरणपुर (पाकुड़): हिरणपुर प्रखंड स्थित सेंट ल्यूक्स मिशन अस्पताल परिसर शुक्रवार को अचानक लोगों की भीड़ से भर गया। अस्पताल के पास झाड़ियों में करीब 7 से 8 फीट लंबे सांपों का एक जोड़ा एक-दूसरे से लिपटा दिखाई दिया। यह दुर्लभ नजारा देखने के लिए आसपास के गांवों से भी लोग मौके पर पहुंच गए।
सूचना फैलते ही लोगों की भीड़ जुट गई, लेकिन किसी ने भी सांपों को छेड़ने या भगाने की कोशिश नहीं की। सभी ने सुरक्षित दूरी बनाकर इस दृश्य को अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। काफी देर तक दोनों सांप झाड़ियों में शांत अवस्था में रहे। इस अनोखे नजारे की पूरे इलाके में दिनभर चर्चा होती रही।
Also Read: 108 एम्बुलेंस की बदहाली पर पाकुड़ सीएस का संवेदनहीन बयान, बोले- ‘एमओयू खत्म है, हम क्या करें’






