Search

July 10, 2026 12:21 am

घर में घुसकर अधिवक्ता से मारपीट व जान से मारने की धमकी का आरोप, 48 घंटे बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर उठाए सवाल

आरजेडी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला सचिव ने पुलिस पर कार्रवाई में देरी का लगाया आरोप, एसपी से भी लगाई न्याय की गुहार

पाकुड़। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पाकुड़ जिला सचिव एवं पाकुड़ कोर्ट के अधिवक्ता हक साहेब ने घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन पर कार्रवाई में विलंब का आरोप लगाया है।
पीड़ित अधिवक्ता ने मीडिया को जारी आवेदन में बताया कि 6 जुलाई 2026 (सोमवार) को एक व्यक्ति उनके घर पहुंचा और कथित रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हें अपमानित किया। आरोप है कि उन्हें “विकलांग” और “अंधा” कहकर संबोधित किया गया। विरोध करने पर आरोपी ने कथित तौर पर उनका गला पकड़कर दीवार से सटा दिया, जिससे उनका दम घुटने लगा। इसके बाद रास्ता रोककर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। घटना के संबंध में पीड़ित ने 6 जुलाई को पाकुड़ मुफस्सिल थाना में लिखित शिकायत दी। कार्रवाई नहीं होने पर 7 जुलाई को पुलिस अधीक्षक (एसपी) पाकुड़ को भी आवेदन सौंपकर न्याय की मांग की। उनका कहना है कि शिकायत दिए 48 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। पीड़ित ने कहा कि न्याय की उम्मीद में उन्होंने मीडिया से भी मामले को प्रमुखता से उठाने की अपील की है, ताकि निष्पक्ष जांच कर दोषी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित हो सके। हालांकि, इस मामले में समाचार लिखे जाने तक पुलिस या आरोपित पक्ष की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी। पुलिस का पक्ष मिलने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!