Search

July 10, 2026 12:22 am

पूर्व विधायक आलमगीर आलम ने भरा एसआईआर प्रपत्र, बोले—हर पात्र मतदाता समय पर कराए सत्यापन

पाकुड़। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक आलमगीर आलम ने स्वयं एसआईआर प्रपत्र भरकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। इस दौरान उन्होंने जिले के सभी पात्र मतदाताओं से समय पर प्रपत्र भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ सत्यापन कराने की अपील की। पूर्व विधायक ने कहा कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव व्यवस्था को मजबूत बनाने की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र मतदाता की जिम्मेदारी है कि वह निर्धारित समय के भीतर एसआईआर प्रपत्र भरकर अपने बूथ स्तरीय पदाधिकारी (बीएलओ) को आवश्यक दस्तावेजों सहित उपलब्ध कराए, ताकि मतदाता सूची पूरी तरह शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाई जा सके। उन्होंने लोगों से अपने परिवार के सभी पात्र सदस्यों का भी समय पर सत्यापन कराने का आग्रह किया, ताकि कोई भी योग्य मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।
जिला प्रशासन ने बताया कि जिले के सभी मतदान केंद्रों पर नियुक्त बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को एसआईआर प्रपत्र उपलब्ध करा रहे हैं तथा उनके विवरण का सत्यापन कर रहे हैं। नागरिकों से अपील की गई है कि बीएलओ को आवश्यक सहयोग दें, सही जानकारी उपलब्ध कराएं और निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रपत्र व आवश्यक दस्तावेज जमा कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सफल बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

img 20260709 wa00213881364208464432565
img 20260709 wa00203420353339050517398

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!