Search

August 25, 2026 9:47 pm

लेटेस्ट न्यूज़

सदर अस्पताल में बवाल मचाने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, दो साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा।

पाकुड़। वर्ष 2024 में सदर अस्पताल परिसर में उपद्रव और सोनाजोड़ी करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को नगर थाना पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोगा मोमिन उर्फ सद्दाम अंसारी, पिता इस्लाम अंसारी, निवासी सोलागड़िया, थाना नगर, जिला पाकुड़ के रूप में हुई है। वह नगर थाना कांड संख्या 201/2024, दिनांक 23 अगस्त 2024 में नामजद अभियुक्त था। उसके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज है। पुलिस के अनुसार, वर्ष 2024 में सदर अस्पताल परिसर में हुए उपद्रव के बाद से आरोपी फरार था। काफी समय से उसकी तलाश की जा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
पुलिस ने बताया कि इस मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!