अक्षय कुमार
ललपनिया। ललपनिया के बैंक मोड़ स्थित सेंट मैथ्यू स्कूल में शनिवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत हिंदी वाचन कविता का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के निदेशक अक्षय कुमार सिंह ने की। कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी विद्यार्थियों को कविता वाचन से संबंधित आधारभूत ज्ञान एवं कौशल बताए गए। जिसका प्रयोग बच्चों ने कविता वाचन के दौरान किया। इस प्रतियोगिता में 40 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्राथमिक एवं माध्यमिक वर्ग में विभाजित विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक कविताएं वाचन कर सबका मन मोह लिया।



प्राथमिक वर्ग से प्रथम स्थान आरूषी कुमारी, द्वितीय स्थान संयुक्त रूप से अनीता एवं नुसरत जहां एवं तृतीय स्थान पर चंचल सोरेन रही। वही माध्यमिक वर्ग से प्रथम स्थान अरफात अली, द्वितीय स्थान दिव्या सोरेन एवं दिव्या कुमारी संयुक्त रूप से रही तो वहीं तृतीय स्थान पर आशा कुमारी एवं नैंसी सोरेन रही।








प्रतियोगिता में सफल विद्यार्थियों का परिणाम घोषित करने के दौरान विद्यालय के निदेशक श्री सिंह ने कहा कि कार्यक्रम में भाग लेना विद्यार्थियों का गुण है। इस प्रकार के कार्यक्रम से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास का विकास होता है और बच्चे मानसिक रूप से सशक्त होते हैं। श्री सिंह ने कहा कि कविता वाचन प्रतियोगिता आधुनिक दौर में विद्यार्थियों में कविता के प्रति विद्यार्थियों की रुचि को बढ़ाने का प्रबल मार्ग है। कविता वाचन का उद्देश्य श्रोताओं तक कविता में छुपे भाव को पहुंचाने की होती है। उन्होंने कहा कि भारत भूमि सदैव से कवियों की भूमि रही है। अनेक महान कवि ने भारत की भूमि पर जन्म लिया है। आज के अन्य विद्यार्थी के भविष्य में श्रेष्ठ कवि के रूप में अपनी पहचान बना सकते हैं।

मौके पर उन्होंने कहा कि जो विद्यार्थी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिए हैं वे सभी बधाई के पात्र है आज नहीं तो कल उन्हें किसी न किसी प्रतियोगिता में सफलता जरूर मिलेगी। इस कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय की शिक्षिका निक्की अंजुम ने किया। तो वहीं संपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्राचार्य पवन कुमार झा एवं गणित शिक्षक जैनुल आबेदीन के दिशा निर्देश में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।





