Search

July 13, 2026 12:53 am

खड़ी हाइवा से बाइक टकराने पर युवक की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कोयला परिचालन ठप किया

पाकुड़। महेशपुर थाना क्षेत्र के पोखरिया गांव के समीप शनिवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सड़क किनारे खड़ी हाइवा में पीछे से बाइक की जोरदार टक्कर लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट लगी और अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा। घटना के बाद कोल कंपनी के कर्मियों ने घायल युवक को तत्काल सोनाजोड़ी स्थित सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार को शव को सड़क पर रखकर कोयला परिवहन पूरी तरह ठप कर दिया। ग्रामीण मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा और आवश्यक कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और कोल कंपनी के अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन खबर लिखे जाने तक आठ घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद जाम नहीं हट सका। दोनों पक्षों के बीच वार्ता जारी है, जबकि कोयला परिवहन पूरी तरह बाधित होने से वाहनों की लंबी कतार लग गई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!