राहुल दास
हिरणपुर (पाकुड़): बुधवार को हिरणपुर स्थित विवाह भवन में अजीब घटना घट गई। जहां दिए गए राशि की मांग को लेकर पीड़ित लोगों ने लखनपुर निवासी हसन अंसारी को घेर कर हंगामा बरपा। सूचना पाकर पहुंचे पुलिस द्वारा घटनास्थल पहुंचकर दोनों पक्ष को समझाबुझाकर शांत कराया व बकाये राशि की जल्द से जल्द भुगतान कराने को कहा। विवाह भवन में हो रहे बैठक के दौरान कई लोगो ने आरोपी को घेर लिया। जहां लोगो द्वारा दिये गए राशि की मांग करते हुए हंगामा करने लगा । इस दौरान स्थिति काफी गम्भीर बन चुकी थी। हंगामा बरत रहे पीड़ित राजेश सोरेन डूमरघाटी महेशपुर ने बताया कि नोकरी के नाम पर हमसे 80 हजार रुपये लिया था , जो तीन वर्ष बीतने के बावजूद न नोकरी मिली न राशि। वही काशिला पाकुड़ निवासी लाल मरांडी ने कहा कि हमसे 60 हजार रुपये लेकर भी राशि अभी तक नही लौटाया। जबकि इसको लेकर हमलोगों ने निरन्तर राशि की मांग किया था , पर हमेशा से बहाने बनाते रहा। ऐसे वाकया कई लोगो के साथ घट चुकी है। जहां नोकरी के नाम पर लाखों राशि की उगाही की गई है। वही आरोपी ने कहा कि राशि ली गई थी , जिसे जल्द ही वापस कर दिया जाएगा। बहरहाल इसको लेकर दोनों पक्षो के बीच बातचीत जारी था। जहां समाधान की दिशा में प्रयास किया जा रहा था।






