Search

July 19, 2026 4:20 am

JSSC क्षेत्रीय कार्यकर्ता परीक्षा: शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त आयोजन को लेकर पुलिस की पूरी तैयारी।

पाकुड़। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त आयोजन को लेकर पाकुड़ पुलिस ने व्यापक तैयारी पूरी कर ली है। परीक्षा से एक दिन पहले शनिवार को पुलिस केंद्र, पाकुड़ में परीक्षा ड्यूटी में प्रतिनियुक्त सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं सुरक्षा कर्मियों की ब्रीफिंग की गई। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह (आईपीएस) के निर्देश पर आयोजित ब्रीफिंग में पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) ने ड्यूटी में तैनात अधिकारियों एवं जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्हें समयबद्ध, सतर्क एवं जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाने का निर्देश दिया गया। निर्देशों के अनुसार सभी पुलिस पदाधिकारी एवं सुरक्षा कर्मी 19 जुलाई की सुबह 6 बजे तक अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना सुनिश्चित करेंगे। परीक्षा समाप्त होने के बाद प्रश्नपत्र एवं अन्य गोपनीय सामग्री सुरक्षित रूप से कोषागार/वज्रगृह भेजे जाने तक सुरक्षा बल परीक्षा केंद्रों पर तैनात रहेंगे।।ब्रीफिंग में फ्रिस्किंग के दौरान जेएसएससी की अधिकृत एजेंसी को पूर्ण सहयोग देने, परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ नहीं लगने देने तथा गश्ती दलों को परीक्षा सामग्री को कोषागार से सुरक्षित परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने और परीक्षा समाप्ति के बाद पुनः सुरक्षित वज्रगृह तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए।
पाकुड़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और पूरी प्रक्रिया की कड़ी निगरानी की जाएगी, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण, पारदर्शी और निष्पक्ष माहौल में संपन्न हो सके।

img 20260718 wa00123938910075341940594
img 20260718 wa00134659175850596578434

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!