Search

September 8, 2026 8:53 am

उपासना मरांडी की पहल पर माधोपाड़ा की सड़क पर डाला गया डस्ट, ग्रामीणों को राहत।

इकबाल हुसैन

महेशपुर, प्रतिनिधि। खांपुर पंचायत के माधोपाड़ा गांव में लंबे समय से जर्जर और कीचड़ से बदहाल करीब 300 फीट सड़क को झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी की पहल पर डस्ट डालकर आवागमन योग्य बनाया गया। सड़क की स्थिति खराब रहने के कारण बरसात के दिनों में ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को आवागमन में काफी परेशानी होती थी। ग्रामीणों ने सड़क की समस्या से उपासना मरांडी को अवगत कराया था। इसके बाद उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल सड़क पर डस्ट डलवाने की पहल की। सड़क के दुरुस्त होने से ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिली है। ग्रामीणों ने उपासना मरांडी के प्रति आभार जताया। उपासना मरांडी ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र के लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। मौके पर सोनाराम मरांडी, शिवलाल हेम्ब्रम, कृष्णा टुडू, अमीन सोरेन, सकल टुडू, हेमलाल सोरेन, कालेश्वर सोरेन, रोबिन मरांडी और सूर्यप्रकाश सोरेन समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!