Search

July 25, 2026 1:33 am

सड़क व नाला निर्माण की मांग, जेकेएलएम ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

अमर भगत

पाकुड़/अमड़ापाड़ा। अमड़ापाड़ा वार्ड संख्या-11 (संथाली) में सड़क और नाला निर्माण की मांग को लेकर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के पाकुड़ जिला सचिव मो. जहांगीर अंसारी ने वरिष्ठ नेता मार्क बास्की की मौजूदगी में शुक्रवार को उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में शंभू ठाकुर के घर से मोहम्मद जुल्फिकार अंसारी के घर तक करीब 800 मीटर सड़क और नाला निर्माण कराने की मांग की गई। संगठन ने बताया कि सड़क लंबे समय से जर्जर है, जिससे स्थानीय लोगों के साथ स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को आवागमन में परेशानी हो रही है। सड़क निर्माण में पेवर ब्लॉक लगाने का सुझाव भी दिया गया। इसके अलावा दिसंबर 2025 में अमड़ापाड़ा हटिया प्लॉट में टीन शेड निर्माण, साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण को लेकर दिए गए आवेदन का भी मुद्दा उठाया गया। बताया गया कि टीन शेड निर्माण का कार्य वर्तमान में प्रगति पर है। उपायुक्त ने सड़क और नाला निर्माण की मांग को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए और जल्द समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान क्षेत्र की अन्य जनसमस्याओं पर भी चर्चा हुई। JLKM ने कहा कि संगठन जनहित के मुद्दों को प्रशासन तक पहुंचाने और उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास करता रहेगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!