Search

July 28, 2026 12:47 am

तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलटी बाइक, दो युवक गंभीर; एक हायर सेंटर रेफर

पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के मालीपाड़ा तीखी मोड़ के पास सोमवार को बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार शहरकोल निवासी राजू राय (38) और भुवन राय (28) गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद राजू राय की गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं, भुवन राय का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया गया कि दोनों युवक कोटलपोखर से बाइक से अपने घर शहरकोल लौट रहे थे। इसी दौरान मालीपाड़ा के पास तीखे मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!