Search

July 28, 2026 9:56 pm

जाति प्रमाणपत्र में अधिक शुल्क वसूला तो होगी कार्रवाई, सीओ ने प्रज्ञा केंद्रों की जांच की।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने मंगलवार अपरान्ह हिरणपुर बाजार स्थित सभी प्रज्ञा केंद्रों (सीएससी) का निरीक्षण किया। जिसमें जाति , आय व निवास प्रमाणपत्र में ली जा रही शुल्क को लेकर जानकारी ली। आपूर्ति विभाग द्वारा राशनकार्ड धारकों से जाति प्रमाणपत्र की मांग की गई है। इसको लेकर सभी जनवितरण दुकानदारों के पास लाभुकों द्वारा जाति प्रमाणपत्र संग्रह की जा रही है। इसमे जाति प्रमाणपत्र को लेकर 30 रुपये की शुल्क निर्धारित की गई है।सूत्रों के अनुसार इससे अधिक राशि वसूलने की शिकायत पाए जाने पर विभागीय रूप से जांच की जा रही है। सीओ ने सभी प्रज्ञा केंद्रों में जाकर स्थिति से अवगत हुए व आवश्यक प्रपत्रों का अवलोकन किया। वही संचालक को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी हालात में निर्धारित शुल्क से ज्यादा राशि लाभुकों से नही लेना है।इसमे यदि शिकायत मिली तो सम्बन्धित संचालक पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर अंचल निरीक्षक सुमन सौरभ भी उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!