Search

September 23, 2026 4:26 am

सीएसपी संचालक लूटकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार।

अमर भगत

अमड़ापाड़ा/पाकुड़। अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के सिंगारसी मुख्य पथ स्थित बोका मोड़ के समीप सीएसपी संचालक से हुई लूट के मामले में पुलिस ने एक और अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोपीकांदर थाना क्षेत्र के गंभरिया गांव निवासी स्वर्गीय सकल मुर्मू के पुत्र अरतेश मुर्मू (39) के रूप में हुई है। पुलिस उसे बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी में जुटी है। मामले को लेकर अमड़ापाड़ा थाना में कांड संख्या 62/25, दिनांक 12 सितंबर 2025 को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 309(4) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अनूप रोशन भेंगरा के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अरतेश मुर्मू को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी टीम में अमड़ापाड़ा थाना के एसआई पप्पू कुमार, गोपीकांदर थाना प्रभारी सुमित भगत समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी पूर्व में गोपीकांदर थाना क्षेत्र में दर्ज एक हत्या के मामले में भी जेल जा चुका है। इधर, लूटकांड के नामजद मुख्य आरोपी मंजीत मुर्मू और कोलेस हांसदा को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!