Search

July 31, 2026 6:22 pm

सेंट मैथ्यू स्कूल, ललपनिया मे कलम के सिपाही ‘मुंशी प्रेमचंद’ की जयंती मनाई गई

ललपनिया। बैंक मोड़ स्थित सेंट मैथ्यू स्कूल में कलम के सिपाही “मुंशी प्रेमचंद” की जीवनी पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर विद्यालय के गणित शिक्षक जैनुल आबेदीन में विद्यार्थियों को बताया कि मुंशीप्रेमचंद भारत के महान हिंदी और उर्दू साहित्यकार थे। उन्हें हिंदी साहित्य में “उपन्यास सम्राट” कहा जाता है। उन्होंने अपनी कहानियों और उपन्यासों के माध्यम से समाज की वास्तविक समस्याओं, जैसे गरीबी, किसान जीवन, जाति-भेद, महिलाओं की स्थिति और अन्याय को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि उनका वास्तविक नाम- धनपत राय श्रीवास्तव था उनके कई उपनाम भी थे जिनमें नवाब राय एवं प्रेमचंद काफी लोकप्रिय थे। उनका जन्म सन् 1880 में 31जुलाई को लमही गाँव, वाराणसी (उत्तर प्रदेश) में हुआ था। इनके पिता का नाम मुंशी अजायब लाल व माता का नाम आनंदी देवी था। इनकी पत्नी का नाम शिवरानी देवी था।

img 20260731 wa01181863549463752015737
चित्र AI

मुंशी प्रेमचंद के शिक्षा और कार्य पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इनकी प्रारम्भिक शिक्षा उर्दू और फ़ारसी में हुई थी। इन्होंने शिक्षक तथा स्कूल निरीक्षक के रूप में कार्य भी किया था। 1921 में महात्मा गांधी के असहयोग आंदोलन से प्रेरित होकर सरकारी नौकरी छोड़ दी और पूर्णकालिक लेखन शुरू किया। इनकी प्रमुख उपन्यासों में गोदान, गबन, निर्मला, कर्मभूमि, रंगभूमि, सेवासदन व प्रसिद्ध कहानियाँ में ईदगाह, कफन, पंच परमेश्वर, पूस की रात, दो बैलों की कथा, नमक का दरोगा आदि प्रमुख हैं।
चित्र- AI

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!