Search

September 17, 2026 12:27 am

अपहृत नाबालिग सकुशल बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार।

अमर भगत

अमड़ापाड़ा/पाकुड़। थाना क्षेत्र के एक गांव से 27 जुलाई को अपहृत नाबालिग लड़की को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बरामद कर लिया। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, 27 जुलाई को डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि जमरी गांव की एक नाबालिग लड़की का तीन अज्ञात युवकों ने मोटरसाइकिल से अपहरण कर लिया है। परिजन के फर्दबयान के आधार पर अमड़ापाड़ा थाना कांड संख्या 59/26 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया और घटना में शामिल हीरालाल टुडू (21), सुरेश हेम्ब्रम (28) और राजेश मरांडी (27) को गिरफ्तार कर लिया। तीनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। छापेमारी टीम में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अनूप रौशन भेंगरा, एसआई चंदन कुमार, पप्पू कुमार, बुदीलाल मुर्मू, तकनीकी शाखा पाकुड़ के कर्मी सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!