पाकुड़। मुफ्फसिल थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस के अनुसार, गैंगरेप मामले में दर्ज कांड संख्या 99/26 के तीसरे अभियुक्त रणडांगा निवासी मिमासाद शेख, पिता कयूम शेख को गिरफ्तार किया गया। वहीं, माइनिंग मामले में माननीय न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर चंद्रपाड़ा निवासी जमीर शेख, पिता मजीद शेख को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
Also Read: नशे के खिलाफ पाकुड़ पुलिस का ‘जीरो टॉलरेंस’: नशा तस्करों की खैर नहीं, SDPO ने जारी किया पर्सनल नंबर






