Search

September 20, 2026 11:00 am

मंत्री दीपक बिरुवा का साहिबगंज पहुंचने पर भव्य स्वागत, पंकज मिश्रा व अरुण सिंह ने भेंट किया पुष्पगुच्छ।

साहिबगंज। झारखंड सरकार के मंत्री दीपक बिरुवा के साहिबगंज आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। केंद्रीय सचिव एवं प्रवक्ता पंकज मिश्रा और जिला अध्यक्ष अरुण सिंह ने सर्किट हाउस पहुंचकर मंत्री दीपक बिरुवा को पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। इस दौरान जिले के विकास कार्यों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की गई। मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष रामनाथ पासवान उर्फ छोटू पासवान, केंद्रीय समिति सदस्य संजय मिश्रा उर्फ बबलू मिश्रा समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!