Search

September 20, 2026 9:18 am

तेज रफ्तार पत्थर लदा हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिरा

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): शहरग्राम – डांगापाड़ा पीडब्लूडी पथ के बिंदाडीह ढलान निकट सोमवार को पत्थर लदे हाइवा अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। जिससे कोई जानमाल की कोई क्षति नही हुई। जानकीनगर पाकुड़ के हाइवा संख्या डब्लूबी 57 ई 8776 पत्थर लोडकर हिरणपुर की ओर जा रहा था कि तेज गति के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलटी मार गया। वाहन में करीब 37 टन पत्थर चिप्स था। जो हिरणपुर बाजार के रास्ते पाकुड़ की ओर जाने वाला था। इसके बाद गिरे हुए हाइवा को क्रेन के माध्यम से काफी मसक्कत के बाद बाहर निकाला गया। बताते चले कि बंगाल नम्बर के पत्थर लदे वाहन काफी संख्या में इस पथ से परिचालन होती है। इसमे रात को ही अधिकांश वाहन गुजरती है। जो काफी तेज गति से सड़क में दौड़ाया जाता है। जिससे लोग काफी भयाक्रांत रहते है। इसकी सूचना रहने के बावजूद सम्बन्धित विभाग मौन साधे हुए है। वही अभी तक खनन विभाग के द्वारा पत्थर लदे वाहनों की जांच भी नही की जा रही है। जबकि उपायुक्त के द्वारा स्पष्ट निर्देश भी दी गई है। यदि इसकी सघन जांच की जाय तो कई तथ्य सामने आएंगे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!