Search

August 4, 2026 9:36 pm

दलीय सीमाओं से परे आदरणीय हैं दिशोम गुरु: बाबुधन।

भाजपा नेता बाबूधन मुर्मू ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

पाकुड़: दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को पाकुड़ के पुराना डीसी मोड़ पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता बाबूधन मुर्मू ने पुराना डीसी मोड़ समीप नवनिर्मित दिशोम गुरु की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद बाबूधन मुर्मू ने कहा कि पुराना डीसी मोड़ पर स्थापित यह प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को गुरुजी के ऐतिहासिक संघर्षों की याद दिलाती रहेगी। शिबू सोरेन जी ने पृथक झारखंड राज्य के निर्माण तथा आदिवासी-मूलवासी समाज के हक-अधिकारों के लिए जो आजीवन संघर्ष किया, वह राज्य के इतिहास में सदैव अमर रहेगा। दलीय निष्ठाओं से परे गुरुजी का जीवन और जल-जंगल-जमीन की लड़ाई हर किसी के लिए प्रेरणादायी है।इस मौके पर कई स्थानीय कार्यकर्ता और आम लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने पुराना डीसी मोड़ स्थित प्रतिमा स्थल पर गुरुजी को नमन कर उनके आदर्शों को याद किया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!