गोमिया। पिट्स मॉडर्न स्कूल, गोमिया ने खेल के मैदान में 2 अगस्त को डीपीएस, चास में बोकारो गटका एसोसिएशन द्वारा आयोजित द्वितीय बोकारो जिला गतका चैंपियनशिप 2026 में स्कूल की बालक और बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 48 पदकजीतकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। विजेता खिलाड़ियों को 4 अगस्त 2026 को विद्यालय की प्रार्थना सभा में पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। तालियों की गड़गड़ाहट के बीच प्राचार्य, शिक्षकों और साथी छात्रों ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।इस टूर्नामेंट में बेटियों ने अप्रत्याशित जीत के साथ कमाल किया।बालिका टीम ने अपना दबदबा दिखाते हुए 27 पदक – 20 स्वर्ण, 5 रजत और 2 कांस्य जीते।

इसी शानदार प्रदर्शन के दम पर पिट्स मॉडर्न को बालिका वर्ग में ओवर ऑल द्वितीय उपविजेता ट्रॉफी भी मिली। प्रमुख पदक विजेता- धारा सिंह -अंडर-19 टीम फरी सोती स्वर्ण, व्यक्तिगत सिंगल सोती स्वर्ण, व्यक्तिगत फरी सोती रजत, इशिका सहाय- अंडर-19 टीम फरी सोती स्वर्ण, व्यक्तिगत फरी सोती स्वर्ण, खुशी कुमारी अंडर-19 टीम सिंगल स्टिक स्वर्ण, व्यक्तिगत फरी सोती स्वर्ण,संस्कृति कुमारी – अंडर-19 टीम सिंगल स्टिक स्वर्ण, व्यक्तिगत सिंगल सोती स्वर्ण,वर्षा कुमारी – Above-19 टीम फरी स्वर्ण, व्यक्तिगत सिंगल सोती स्वर्ण मैथिली ठाकुर – अंडर-14 व्यक्तिगत सिंगल सोती स्वर्ण,अविशा सिंह, कनक अनादी टोप्पो, मिष्टी कुमारी – अंडर-11 टीम फरी सोती स्वर्ण। बेटियों की इस ऐतिहासिक सफलता का श्रेय कोच खुशी सिंह के समर्पित प्रशिक्षण और मार्गदर्शन को जाता है। साथ ही साथ बेटों ने भी लहराया परचम – बालक टीम ने भी 21 पदक – 6 स्वर्ण, 7 रजत और 8 कांस्य जीतकर अपना लोहा मनवाया।प्रमुख पदक विजेता साहिल सिंह* – अंडर-19 व्यक्तिगत सिंगल सोती स्वर्ण, टीम सिंगल सोती स्वर्ण,अनमोल शुभम- अंडर-19 टीम सिंगल सोती स्वर्ण, आदित्य स्वरूप, सौरव तिवारी – अंडर-19 टीम सिंगल सोती स्वर्ण, अभय यादव – अंडर-14 व्यक्तिगत फरी सोती स्वर्ण, उत्कर्ष वीर, मो० हबीबुल्लाह, आयुष बर्मन – रजत और कांस्य पदक।बालको की इस उपलब्धि के पीछे कोच नयीम अंसारी की कड़ी मेहनत और अनुशासन है।

प्राचार्य बृज मोहन लाल दास ने कहा, “जिला गतका चैंपियनशिप में 48 पदक जीतना विद्यार्थियो के समर्पण, अनुशासन और खेल भावना का प्रमाण है। हर खिलाड़ी, कोच और अभिभावक को बधाई। ऐसी जीतें हमें हर क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए प्रेरित करती हैं।” गोमिया विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष श्री अरिंदम दासगुप्ता ने कहा, “यह उपलब्धि पिट्स परिवार के लिए गर्व की बात है। यह विद्यालय की समग्र शिक्षा और खेल उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।” आईपीएल(ओरिका) गोमिया के एमसीएम अभिषेक विश्वास ने कहा, “खेल बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व विकसित करते हैं। 48 पदकों की यह जीत छात्रों की मेहनत और कोचों की प्रतिबद्धता का परिणाम है। सम्पूर्ण पिट्स मॉडर्न परिवार ने इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया और सभी विजेताओं, कोचों व अभिभावकों को बधाई दी।






