अक्षय कुमार
गोमिया। गोमिया प्रखंड अंतर्गत सिमराबेड़ा में आयोजित पारंपरिक लाठी खेल प्रतियोगिता में मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो शामिल होकर स्वयं लाठी खेल एवं फीता काटकर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया।


मौके पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि लाठी खेल हमारी समृद्ध लोक संस्कृति, गौरवशाली परंपरा और वीरता का जीवंत प्रतीक है। ऐसे आयोजन युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, साहस, खेल भावना और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करते हैं। हमारी सांस्कृतिक धरोहरों और पारंपरिक खेलों का संरक्षण एवं संवर्धन हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। वहीं प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों, खिलाड़ियों एवं समस्त क्षेत्रवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ भेंट की। मौके पर क्षेत्र के थाना प्रभारी सहित सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।










