Search

August 5, 2026 10:02 pm

नए जिला कृषि पदाधिकारी बने अभिषेक मिश्र, संभाला पदभार।

पाकुड़। जिले के कृषि विभाग में प्रशासनिक फेरबदल के तहत अभिषेक मिश्र ने बुधवार को नए जिला कृषि पदाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने विधिवत औपचारिकताएं पूरी करने के बाद तत्कालीन जिला कृषि पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार से प्रभार लिया।
पदभार ग्रहण के दौरान विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नए जिला कृषि पदाधिकारी का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विभागीय कार्यों की निरंतरता बनाए रखने और किसानों से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर भी चर्चा की गई। नए पदाधिकारी के पदभार संभालने के साथ ही जिले में कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के संचालन को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!