Search

August 8, 2026 1:14 am

खुन लगा रेनकोट में छुपा था मां-बेटी के कत्ल का राज: पुलिस ने 12 घंटे में कातिल को किया बेनकाब

पाकुड़: लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के झेनागड़िया गांव में मां और बेटी की धारदार हथियार से गला रेतकर की गई नृशंस हत्या की गुत्थी को पाकुड़ पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस वार्ता कर इस दोहरे हत्याकांड का खुलासा किया। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अबरास अंसारी उर्फ अबरास मोमिन (28 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है।

रात 12 बजे दी गई थी वारदात को अंजाम

एसपी अनुदीप सिंह ने बताया कि 5-6 अगस्त की दरमियानी रात करीब 12 बजे झेनागड़िया गांव में एक महिला और उसकी बेटी की हत्या की सूचना मिली थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए लिट्टीपाड़ा थाना में कांड संख्या 45/26 (धारा 103(1) बीएनएस) दर्ज कर तुरंत जांच शुरू की गई।

SIT ने 12 घंटे में आरोपी को दबोचा

मामले के त्वरित उद्भेदन के लिए एसडीपीओ कुमार गौरव के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान दल (SIT) का गठन किया गया। SIT ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तकनीकी और मानवीय आसूचना (ह्यूमन इंटेलिजेंस) के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी अबरास अंसारी को उसके घर से धर दबोचा।

खून लगा चाकू व बरसाती बरामद

कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल खून से सना चाकू, घटना के वक्त पहना गया टी-शर्ट और बरसाती (रेनकोट) बरामद कर लिया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

आरोपी का रहा है आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ लिट्टीपाड़ा थाना में साल 2020 में जानलेवा हमले (कांड संख्या 26/2020) से संबंधित मामला दर्ज है।कार्रवाई करने वाली SIT टीम में एसडीपीओ कुमार गौरव, नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता, लिट्टीपाड़ा थाना प्रभारी विवेक कुमार, हिरणपुर थाना प्रभारी विनय कुमार, एसआई अनिल कुमार पंडित, एसआई मोतिलाल मिश्रा, तकनीकी शाखा के सुकदेव साहा, एएसआई मनोज कुमार मरांडी और लिट्टीपाड़ा थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

img 20260807 wa00042357866601728541012
img 20260807 wa00038651768638303780025

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!