Search

August 8, 2026 10:20 pm

नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, थाने में केस दर्ज।

इकबाल हुसैन

महेशपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग छात्रा के लापता होने के मामले में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने युवक पर छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और फोन पर धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दिए आवेदन के अनुसार, छात्रा पांच अगस्त को सुबह स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी खोजबीन की। इसी दौरान उन्हें जानकारी मिली कि हंसडीहा थाना क्षेत्र के निवासी पर छात्रा को बहला-फुसलाकर ले जाने का संदेह है। परिजनों का आरोप है कि आरोपी से फोन पर संपर्क करने पर उन्हें धमकी दी गई।परिजनों ने आशंका जताई है कि छात्रा को घारीडीह में रखा गया है। शिकायत के आधार पर महेशपुर थाना में केस संख्या 131/26 दर्ज कर बीएनएस की धारा 137(2) के तहत कार्रवाई शुरू की गई है। पुलिस नाबालिग छात्रा की बरामदगी और मामले में आगे की कार्रवाई के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। मामले की जांच जारी है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!