Search

August 12, 2026 10:34 pm

पाकुड़ में चोरों का तांडव, एक ही रात दो घरों से दस लाख की चोरी।

गुलेल से हमला कर परिवार को किया घायल, दो अन्य घरों में चोरी का प्रयास सीसीटीवी अलर्ट से नाकाम

पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के बड़ी अलीगंज-मद्दपाड़ा में मंगलवार रात चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। चोरों ने एक ही रात दो घरों को निशाना बनाकर करीब 10 लाख रुपये के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। वहीं, दो अन्य घरों में चोरी का प्रयास किया गया, लेकिन सतर्कता के कारण चोर अपने मंसूबे में सफल नहीं हो सके। लगातार हुई चोरी की घटनाओं से इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, सेवानिवृत्त डीएसपी एलबी राम के मकान में किराये पर रहने वाले व्यवसायी संजय कुमार के घर चोर खिड़की का ग्रिल काटकर अंदर घुसे। इसके बाद घर में रखे सोने के नेकलेस, बिस्किट, चेन, अंगूठी, टॉप्स, चांदी की पायल समेत करीब 1.70 लाख रुपये नकद चोरी कर लिए। पीड़ित के अनुसार चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 10 लाख रुपये है। इधर, एसपी आवास में गार्ड के रूप में कार्यरत निसार अहमद के घर चोरी के दौरान चोरों ने परिवार के सदस्यों पर गुलेल से हमला कर दिया। हमले में परिवार के कुछ सदस्य आंशिक रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
चोरों ने पोस्ट ऑफिस रोड स्थित जयंत मंडल और अधिवक्ता विजय कुमार गुप्ता के घर में भी चोरी का प्रयास किया। हालांकि, अधिवक्ता के घर सीसीटीवी अलर्ट सक्रिय होने के कारण चोरों की गतिविधि का पता चल गया और वे मौके से भाग निकले।
घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थलों का जायजा लेकर पीड़ितों के आवेदन पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने के साथ चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

img 20260812 wa0009154282634753297394
img 20260812 wa0010365120657115016647

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!