Search

August 12, 2026 10:33 pm

संत जोसफ स्कूल को राष्ट्रीय स्तर पर ‘सर्वश्रेष्ठ जिला समग्र समन्वयक’ सम्मान।

पाकुड़/संत जोसफ स्कूल ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परचम लहराया है। विद्यालय को साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन की ओर से वर्ष 2025-26 का प्रतिष्ठित ‘सर्वश्रेष्ठ जिला समग्र समन्वयक पुरस्कार’ प्रदान किया गया है। यह सम्मान गणित ओलंपियाड में विद्यालय के विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन तथा गणित विभाग के शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन के लिए दिया गया। विद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि को किसी एक शिक्षक की सफलता न मानकर पूरे विद्यालय की सामूहिक उपलब्धि बताया। प्रबंधन के अनुसार विद्यार्थियों की सफलता शिक्षकों के टीमवर्क, समर्पण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण का परिणाम है। विद्यालय के सभी शिक्षकों ने मिलकर विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार किया, जिसका परिणाम राष्ट्रीय स्तर पर मिले इस प्रतिष्ठित सम्मान के रूप में सामने आया। सम्मान समारोह में विद्यालय की ओर से ट्रॉफी और प्रशस्ति-पत्र गणित शिक्षक शशांक शेखर ने प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य रेवरेन्ड फादर सिरिल सोरेन ने गणित विभाग के सभी शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान संत जोसफ स्कूल की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासित शैक्षणिक वातावरण और टीम भावना का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों को बेहतर अवसर, उचित मार्गदर्शन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

img 20260812 wa00232872591035907349889
img 20260812 wa00224662122393541001657

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!