Search

August 12, 2026 10:34 pm

बच्चों की मारपीट पर अभिभावकों का हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): बुधवार को मोहनपुर स्थित विद्यालय के बाहर सड़क में स्कूली बच्चे व बाहर दुकान कर बच्चे के बीच जमकर मारपीट हुई। इसको लेकर अभिभावकों ने बवाल काट दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे उप प्रमुख अब्दुल गनी व पुलिस पदाधिकारियों द्वारा आक्रोशित लोगो को समझा बुझाने पर मामले को तत्काल शांत कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार उत्क्रमित प्लस टू विद्यालय के छात्र व बाहर चाय की दुकान कर रहे युवक के साथ विद्यालय प्रांगण के बाहर किसी बात को लेकर नोकझोंक हुई। इसके बाद दोनों पक्षो में जमकर मारपीट भी हुई। जहां उपस्थित लोगों द्वारा दोनों पक्ष को अलग किया गया। इसके बाद विद्यालय प्रशासन के द्वारा दोनों पक्षों के बच्चो को विद्यालय ले जाया गया। घटना की सूचना मिलने साथ अभिभावकों ने नाराजगी जाहिर करते हुए विद्यालय के बाहर अभिभावकों ने जमकर बवाल काटा। इसकी सूचना मिलने साथ उप प्रमुख,थाना के एसआई रविशंकर भट्ट , एएसआई फारुख अंसारी ,अजय पासवान सहित पुलिसबल पहुंचे। जहां उप प्रमुख व पुलिस पदाधिकारियों द्वारा दोनों पक्षो से लम्बी बातचीत की गई। इसके बाद इस मामले को तत्काल शांत कराया गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!