Search

August 13, 2026 10:37 pm

तिरंगे की सलामी के साथ परेड में दिखा जोश, डीसी-एसपी ने परखी तैयारियां।

पाकुड़ में स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य और यादगार बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। गुरुवार को रानी ज्योतिर्मयी स्टेडियम में डीसी मेघा भारद्वाज और एसपी अनुदीप सिंह ने परेड पूर्वाभ्यास का निरीक्षण कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया। अधिकारियों ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और परेड टुकड़ियों के अनुशासन, कदमताल व तालमेल का जायजा लिया। डीसी ने कहा कि 15 अगस्त का मुख्य समारोह पूरी गरिमा, अनुशासन और भव्यता के साथ आयोजित हो। उन्होंने सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने और परेड में बेहतर तालमेल बनाए रखने का निर्देश दिया। समारोह को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं।

img 20260813 wa0029884940842800703598
img 20260813 wa0024680106806890238988
img 20260813 wa00277834052261987980186

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!