इकबाल हुसैन
महेशपुर/पाकुड़। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर रविवार को महेशपुर मंडल भाजपा की ओर से सुरेंद्र भगत के आवास पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यकर्ताओं ने अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति योगदान को याद किया तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान इंडियन पंच के पत्रकार रमेश ठाकुर के आकस्मिक निधन पर भी शोक व्यक्त किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सरिता मुर्मू, दुर्गा मरांडी, साधन ठाकुर, मोहन चौबे, रामचंद्र साहा उर्फ नरेन साहा, सुरेंद्र भगत, देवीधन टुडू, जेसन बेसरा, मनोज सिंह, रंजिता रजक, अजय भंडारी, मदन पहाड़िया, सौरव तिवारी, राहुल यादव, सोनू ठाकुर, रूबीलाल हसदा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।





