Search

August 16, 2026 10:35 pm

रमेश ठाकुर के निधन पर झामुमो नेताओं ने जताया गहरा शोक।

इकबाल हुसैन

महेशपुर प्रखंड के इंडियन पंच के संवाददाता रमेश ठाकुर के आकस्मिक निधन पर झामुमो नेताओं ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी, केंद्रीय समिति सदस्य पिंकू शेख, जिला परिषद सदस्य सामसुन मुर्मू, जिला संगठन सचिव अनारुद्दीन मियां, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रूहुल अमीन एवं पूर्व मीडिया प्रभारी इकबाल हुसैन ने उनके निधन को पत्रकारिता जगत और समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
नेताओं ने कहा कि रमेश ठाकुर निडर, निष्पक्ष और कर्मठ पत्रकार थे। उन्होंने अपनी लेखनी के माध्यम से आम जनता की समस्याओं और जनसरोकार के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उनके निधन से पत्रकारिता जगत ने एक समर्पित पत्रकार खो दिया है। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस कठिन घड़ी में धैर्य, शक्ति और संबल प्रदान करने की कामना की।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!