Search

August 17, 2026 12:41 am

ट्रैक्टर-बाइक की भीषण भिड़ंत, बाइक सवार गंभीर से घायल

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा। ओपी क्षेत्र के चटकम मोड़ के समीप रविवार को ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल चालक धमनी बाजार निवासी रमेश बाउरी (21 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, रमेश बाउरी मोटरसाइकिल से चटकम मोड़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रैक्टर से उनकी मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रमेश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्काल घायल युवक को उठाकर इलाज के लिए गोड्डा अस्पताल भेजा, जहां उसका इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना पुलिस को भी दी गई है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

img 20260816 wa00641174161257025570132
img 20260816 wa00638123863254500199992

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!