Search

August 17, 2026 9:53 pm

झब्बू सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रम बना आकर्षण का केंद्र

अक्षय कुमार सिंह

बेरमो। झब्बू सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सचिव राजेश कुमार सिंह ने झंडा फहराकर सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भेंट की।

img 20260817 wa02744783013114921195153
झब्बू सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज परिसर

कार्यक्रम में जे.एस. एम. कॉलेज की प्राचार्य डॉ विजया श्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

बच्चियों की शानदार प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण का केंद्र बना साथ ही वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया।

मौके पर विद्यालय के प्राचार्य ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को सदैव याद रखना हम सभी का कर्तव्य है। हम सभी को देश की एकता, अखंडता और प्रगति में अपना योगदान देना चाहिए। मौके पर प्राचार्या डॉ.रेणु मिश्रा, स्वीटी कुमारी, विद्या कुमारी, फरहा नाज, सुनीता कुमारी, सुरेखा कुमारी, चंदा सिन्हा, मंजू अर्चना कुजूर, रूबी घोषाल, सुनीत सिंह ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मंच का संचालन 12वीं की छात्रा अनुष्का एवं इसिका के द्वारा किया गया।

img 20260817 wa0303237394317409272526

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!