पाकुड़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर टाउन हॉल में आयोजित जिला स्तरीय सांस्कृतिक संध्या में पाकुड़ पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से सबका दिल जीत लिया। देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता पर आधारित नाट्य प्रस्तुति के लिए संस्थान को प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मिला। बिना संवाद के विद्यार्थियों ने अभिनय, भाव-भंगिमा और नृत्य के जरिए देशभक्ति, भाईचारे और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। प्रस्तुति में ‘ओ देश मेरे’ गीत पर किया गया नृत्य कहानी का अहम हिस्सा रहा, जिसने कार्यक्रम को भावनात्मक बना दिया। विद्यार्थियों की प्रस्तुति पर दर्शकों और अतिथियों ने खूब तालियां बजाईं। इस सफलता में पीयूष सिंह, नंदनी कुमारी, आरिफ शेख, मो. इमरान, अभिनाश प्रजापति, अभिजीत पाल, प्रेम शंकर सूर्या, निशा कुमारी, चेतन राय, अनुप राय, प्रकाश प्रजापति, परवेज आलम, पीयूष कुमार, मनीष प्रजापति, कृष आनंद, सोफिया खातून, पायल सोरेन, क्रिस्टो किस्कू और अमित सोरेन की भूमिका रही। प्रथम स्थान मिलने पर पाकुड़ पॉलिटेक्निक के प्राचार्य, शिक्षक एवं कर्मचारियों ने विद्यार्थियों को बधाई दी। संस्थान ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता, अनुशासन और टीमवर्क का परिणाम है। तकनीकी शिक्षा के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में विद्यार्थियों की भागीदारी उनके सर्वांगीण विकास को मजबूत करती है।







